फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed in car collision, charged with murder

कार की टक्कर से युवक की मौत,हत्या का आरोप-फोटो

Sat, 04 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in car collision, charged with murder
परतापुर। घोपला रोड पर बृहस्पतिवार रात एक युवक की अज्ञात कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कुछ जानकारी दी। पुलिस ने कार की पहचान होने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव गडीना थाना फलावदा निवासी विनय कुमार पुत्र आशाराम हाल निवासी जीवनपुरी दूध लेने जा रहा था। जब वह घोपला रोड जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात कार ने विनय को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज कर परिजनों को घटना की सूचना दी। शुक्रवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में गांव गडीना में विशाल पुत्र सोहनपाल की हत्या हो गई थी। जिसमें गांव के राजू, अरविंद, ऋषिपाल, सुशील, उदयवीर व पिंटू को नामजद किया गया था। इस मामले में विनय मुख्य गवाह था। 9 फरवरी 2020 को उसकी गवाही होनी थी। नामजद आरोपियों ने विनय को हत्या की धमकी दे रखी थी। परिजनों ने कहा कि उन्होंने ही विनय की हत्या की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने मृतक विनय के परिजनों को आश्वस्त किया कि कार की पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed