फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in monkey attack in Karnawal

Meerut News: करनावल में बंदरों के हमले में युवक घायल

Sun, 16 Nov 2025 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in monkey attack in Karnawal
सरूरपुर। कस्बा करनावल में बंदरों के हमले में घायल युवक। ग्रामीण
दो माह में 200 से ज्यादा लोगों को कर चुके घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल में बंदरों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदरों का झुंड कस्बे के लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। हालांकि नगर पंचायत ने बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन बंदरों के झुंड ने पकड़ने वाली टीम पर हमला कर घायल कर दिया था। इस समय कस्बे में बंदरों का आतंक इस कदर है कि महिला, बच्चे व बुजुर्गों ने अकेले घर की छतों पर जाना छोड़ दिया है। पिछले दो माह में करीब 200 से ज्यादा लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं।
रविवार सुबह भी बीनू पुत्र जसबीर अपने घर के आंगन में बैठा था। इसी बीच बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंंचे।
विज्ञापन

बीते दिनों वन विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम बंदरों को पकड़ने आई थी लेकिन उसी दौरान आक्रामक बंदर टीम के एक सदस्य पर टूट पड़े थे। उसके घायल होने के बाद टीम ने अभियान रोक दिया था। इसके बाद से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। अब आए दिन बंदरों का झुंड लोगों पर हमला कर घायल कर रहा है। लोगों ने प्रशासन से बंदरों के झुंड काे पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed