{"_id":"5da2365f8ebc3e01767f5fbc","slug":"youth-hanged-in-suspicious-circumstances-kithor-news-mrt448207294","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव फफूंडा निवासी एक युवक ने शुक्रवार को जंगल में फांसी लगा ली। किसानों ने शव पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
गांव फफूंडा निवासी रवि (25) पुत्र चंद्रपाल पत्नी, बच्चों एवं माता-पिता के साथ रहता था। वह मजदूरी करके गुजर बसर करता था। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार शाम रवि ने अपनी मां से कुछ रुपये मांगे। इस पर कहासुनी हो गई। परिजनों के अनुसार रवि शुक्रवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकल। ग्रामीण दोपहर में जंगल में काम कर रहे थे। उन्होंने पीर के समीप गूलर के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने शव की शनाख्त रवि के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पंचनामा भरा। वहीं, परिजनों एवं ग्रामीणों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष बीएस चौहान का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया है।