फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth hanged due to stress

युवक ने तनाव के चलते फांसी लगाई

Sat, 16 Nov 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
youth hanged due to stress
सरधना। खिर्वा नौआबाद गांव में एक युवक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव कमरे में पंखे से लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद गांव निवासी चालीस वर्षीय शेखर पुत्र महेश कई दिन से तनाव में था। परिजन शुक्रवार दोपहर में अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान युवक कमरे में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक का शव फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनोें ने शव को नीचे उतारा। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed