{"_id":"5e372fe28ebc3e4b142c51d4","slug":"youth-girl-handed-over-to-the-parents-meerut-news-mrt4669361114","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को परिजनों के सुपुर्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को परिजनों के सुपुर्द किया
विज्ञापन
युवती को परिजनों के सुपुर्द किया
मवाना। एक कस्बे की युवती ने पुलिस को फोन कर परिजनों पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। उसे बयान के लिए एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने उसे परिजनों के साथ भेज दिया।
एक कस्बे की युवती ने दो दिन पहले पुलिस को फोन करके जानकारी दी थी कि उसे परिजनों ने बंधक बना रखा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लड़की को थाने ले आए थे। बाद में बयान होने तक लड़की को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया था। पुलिस परिजनों के साथ आज बयान कराने के लिए युवती को लेकर एसडीएम ऋषिराज के न्यायालय में पहुंची। वहां युवती ने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जताई। इस पर एसडीएम ने युवती को परिजनों के साथ भेज दिया। बताया कि युवती ने आईएएस प्री उत्तीर्ण की है। वहीं, युवती के परिजनों ने मीडियाकर्मियों से हाथापाई की तथा कैमरे छीनने की कोशिश की।