फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth follow the social service

समाज सेवा से जुड़े यूवा

Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
youth follow the social service
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित गुडविन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को नेहरू युवा केन्द्र मेरठ के तत्वावधान में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत समाजसेवा में जुटे युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही इस दौरान प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

गुडविन इंटर कॉलज हर्रा में नेहरू युवा केन्द्र के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि प्रबंधक दीन मोहम्मद चौहान ने युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र शक्ति है। देश एवं समाज की तरक्की के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के एनवाईवी महताब अली ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू का गुणगान करते हुए युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया प्रत्येक ब्लॉक में युवा मंडल विकास कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। वहीं, पूर्व एनवाईवी व युवा मंडल अध्यक्ष इस्तेखार ने युवाओं को देश सेवा के लिए जागरूक किया। इस दौरान इस वर्ष नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से समाजसेवा करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें उजमा चौहान, इकरा, प्रवीण कुमार, मोहम्मद याकूब, अनस, शाहवेज, नाहिद आदि शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सचिन सोम, महताब मिर्जा, नासिर अली, बबीता, हमजा चौहान, मोहम्मद हसन, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed