फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth fired two rounds into the air in the street.

Meerut News: युवक ने गली में की दो राउंड हवाई फायरिंग

Mon, 05 Oct 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Youth fired two rounds into the air in the street.
-पुलिस ने आरोपी को चार कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात सुभाषनगर निवासी सचिन उर्फ सोनू ने हवा में तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं।
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि रविवार रात डायल-112 से पुलिस को सूचना मिली की आरोपी सचिन ने सुभाषनगर में तमंचे से दो राउंड फायरिंग की है। गोली चलते ही सड़क पर मौजूद लोग घरों के अंदर घुस गए। आरोपी ने बिना वजह मोहल्ले में गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गोली मारने की धमकी दी। फायरिंग करने के बाद आरोपी अपने घर चल गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने घर से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा अपने दोस्त से लिया था। पुलिस आरोपी के दोस्त की तलाश में भी लग गई है। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed