फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth festival on 14 november

14 दिसंबर को सीसीएसयू में होगा युवा महोत्सव

Sat, 30 Nov 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
youth festival on 14 november
14 दिसंबर को विवि में होगा युवा महोत्सव
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित उर्दू विभाग एवं यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एजुकेशन मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में 14 दिसंबर को युवा नाट्य महोत्सव का आयोजन होगा। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर के स्थापना दिवस के अवसर पर युवा नाट्य महोत्सव में सम्मान समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में किया जाएगा।

शुक्रवार को सीसीएसयू के उर्दू विभाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभागाध्यक्ष प्रो. असलम जमशेदपुरी ने कहा कि युवा नाट्य महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय व सामाजिक मूल्यों से युक्त नाट्य विद्या से जोड़कर रंगमंच को नई दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से संबंधित मेरठ के सभी महाविद्यालय भाग लेंगे। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने बताया कि संस्था अपने स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष भारतीय रंगमंच में बहुमूल्य योगदान करने वाले नाट्य मनीषियों को आमंत्रित करती आ रही है। इसी संज्ञा में इस वर्ष भारतेंदु हरिश्चंद्र नेशनल अवॉर्ड 2019 देश के वरिष्ठ नाट्य समीक्षा लेखक दीवान सिंह बिजली को दिया जाएगा। हबीब तनवीर नेशनल अवॉर्ड विक्रांत नाट्य निर्देशक व अभिनेता सुरेंद्र सागर को दिया जाएगा। मेरठ रंगमंच के कलाकार राकेश कपूर की स्वर्गीय धर्मपत्नी नीलू कपूर की स्मृति में दिया जाने वाला उप्टा नीलू कपूर अचीवर अवॉर्ड 2019 सुविख्यात अभिनेत्री व नाट्य निर्देशिका राखी चौहान मेहता को प्रदान किया जाएगा। उप्टा के महासचिव विनोद कुमार बैचेन ने बताया कि इस वर्ष उक्त महोत्सव मेें देश के रंगमंच से जुड़ी नामचीन विभूतियों जैसे नाट्य निर्देशक दिनेश अहलावत, टीवी सीरियल निर्माता नीरज शर्मा, रंगमंच अभिनेत्री डॉ. सुप्रिया पाहुजा व मीनाक्षी पाहुजा भी शामिल होंगी। प्रेसवार्ता में अनिल शर्मा व सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed