फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth fell from bike in Jagriti ViharDeath, relatives expressed fear of murder

Meerut News: जागृति विहार में बाइक से उछलकर गिरे युवक

Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Youth fell from bike in Jagriti ViharDeath, relatives expressed fear of murder
जागृति विहार में बाइक से उछलकर गिरे युवक
विज्ञापन

की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
मेरठ। जागृति विहार सेक्टर-नौ में शुक्रवार देर रात बाइक पर जाते समय अचानक उछलकर सड़क पर गिरे युवक रोहित (22) की मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्हाेंने शक जाहिर किया कि किसी ने युवक के सिर पर डंडा मारा और फिर बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी में ऐसा कोई वाहन भी नजर नहीं आया जिससे बाइक की टक्कर हुई हो। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-नौ निवासी रोहित पुत्र नेमपाल केएल इंटरनेशनल स्कूल की बस पर हेल्पर था। वह एक कपड़े की दुकान पर भी काम करता था। उसके बड़े भाई मोहित ने बताया कि रोहित शुक्रवार रात 10:30 बजे सेक्टर-आठ की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे पड़ोस के ही युवक ने रोहित का एक्सीडेंट होने की सूचना दी। जब वह लोग वहां पहुंचे तो फैंटम पुलिस घायल रोहित को मेडिकल कॉलेज में ले जाने की तैयारी कर रही थी। हालत गंभीर होने के चलते उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार तड़के पांच बजे रोहित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहित के मुताबिक उन्होंने घटनास्थल पर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें रोहित बाइक से आता दिखाई दे रहा है और अचानक वह बाइक से उछलकर काफी आगे की ओर जा गिर जाता है। इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध है। अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहित तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक बहन जोधपुर के निजी हॉस्पिटल में नर्स है। उसका बड़ा भाई मोहित मोबाइल टावर पर काम करता है। दो साल पहले उनके पिता नेमपाल की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सिर में लगी गंभीर चोट, 22 टांके लगे थे
- मोहित ने बताया कि रोहित की जीभ कटी हुई थी और सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। सिर पर 22 टांके लगाने पड़े थे। इसके बाद भी उसे बचाया न जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed