{"_id":"6a340aad2ef3f801910e70bf","slug":"youth-drowns-while-bathing-in-the-ganges-whereabouts-unknown-by-late-evening-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105031-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगा में नहाते समय युवक डूबा, देर शाम तक नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगा में नहाते समय युवक डूबा, देर शाम तक नहीं चला पता
विज्ञापन
नोट-बिजनौर के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। भीमकुंड मनोहरपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को गंगा में नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों, और एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, बिजनौर जनपद के बढ़ापुर निवासी रफीक(24) पुत्र नफीस अपने साथी कासिम के साथ भीमकुंड घाट के समीप झोपड़ी डालकर पशुपालन एवं चराई का कार्य करता था। बृहस्पतिवार दोपहर तेज गर्मी के चलते दोनों गंगा में स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।
कासिम ने बताया कि उसने किसी तरह हाथ-पैर मारकर अपनी जान बचा ली और किनारे तक पहुंच गया, लेकिन रफीक कुछ देर तक दिखाई देने के बाद गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मवाना निरंकार सिंह ने परिजनों से बातचीत की और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। उनके निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीमों ने गंगा किनारे और संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया, लेकिन शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।
तहसीलदार निरंकार सिंह ने बताया कि गंगा में डूबे युवक की तलाश लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सर्च अभियान चलाकर युवक की खोज की जाएगी। परिजनों ने बताया कि रफीक तो भाई तीन बहनों में बड़े से छोटा भाई था। घटना की सूचना से परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में गंगा किनारे पहुंचकर युवक की तलाश में गंगा किनारे बैठे रहे।
गंगा किनारे पहुंचे सपा के प्रदेश सचिव
युवक के गंगा में डूबने की सूचना पर सपा के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और सर्च अभियान को तेज करने की बात कही।