फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies by drowning in drain near Gauripura outpost

गौरीपुरा चौकी के पास नाले में डूबकर युवक की मौत

Mon, 07 Nov 2022 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning in drain near Gauripura outpost
गौरीपुरा चौकी के पास नाले में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन

- बचाव के लिए दौड़े लोग, फिर नहीं बची जान
संवाद न्यूज एजेसी
मेरठ। ब्रह्मुपरी थाने की गौरीपुरा पुलिस चौकी के पास रविवार को नाले में डूबकर 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नाले में गिरते ही युवक को बचाने के लिए आसपास के लोग दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। इस घटना के बाद लोगों ने काफी हंगामा भी किया। उन्हाेंने कहा कि नालों में गिरने से लगातार मौतें हो रही हैं। इसके बावजूद नालों को कवर करने के लिए निगम की ओर से जरूरी इंतजाम नहीं किए जाते हैं। बाद में पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि रविवार शाम यह युवक गौरीपुरा पुलिस चौकी के पास घूम रहा था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। कुछ राहगीरों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह शव को निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली तो बताया गया कि युवक शराब के नशे में था। कुछ लोगों ने उसके बशीर होने की बात कही। सीओ का कहना है कि मृतक की स्पष्ट पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यह शव भी नाले में मिले
- 27 अक्तूबर को आशियाना कॉलोनी निवासी सुहेल का शव नाले में मिला
-14 दिसंबर को ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में नाले के अंदर युवती का शव मिला था
-14 अगस्त को सरधना के नाले में दो युवतियों के शव मिले थे
-18 अक्तूबर को शास्त्रीनगर के छात्र की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया
- 5 नवंबर को कार नाले में गिरने से सेना के जवान संजय की मौत हो गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed