{"_id":"631af6723297aa399222c0f0","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-train-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 09 Sep 2022 01:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:46 PM IST
सार
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मालगाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद ब्रहमपुरी पुलिस मौके पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह यश (25) पुत्र राकेश निवासी ब्रह्मपुरी अपने काम के लिए निकला था। जैसे ही यश मेवला फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन को पार करने लगा। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई और यश मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इस दौरान यश के शव के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे यश के परिजनों ने बताया कि वह घर से काम के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन