{"_id":"5a813c824f1c1ba3268b9a91","slug":"youth-did-not-find-justice-set-fire-to-himself-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने ससुरालियों से तंग आकर लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने ससुरालियों से तंग आकर लगाई आग, अस्पताल में तोड़ा दम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों से तंग आकर किया आत्मदाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने और पुलिस से इंसाफ न मिलने का आरोप लगाकर एक युवक ने अपने घर के बाहर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार देहली गेट थाना अंतर्गत घंटाघर निवासी मोहम्मद नदीम (38) की शादी करीब 12 साल पहले श्याम नगर लिसाड़ी गेट निवासी महिला से हुई थी। दंपति में विवाद के चलते नदीम की पत्नी बेटे को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या, पति समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
नदीम का कहना है कि पत्नी को ससुराल से लाने के लिए कई बार पुलिस अफसरों से भी गुहार लगाई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक सप्ताह पहले नदीम पत्नी और बेटे को लेने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और धमकी दी।
ई-रिक्शा में ही ले गई पुलिस
फैंटम पुलिस झुलसे नदीम को ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले गई। यहां से उसे मेडिकल ले जाया गया। वहां से भी निजी अस्पताल भेज दिया गया। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता के अनुसार देर रात नदीम की मौत हो गई। परिवार वालों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
केस दर्ज, कार्रवाई नहीं
नदीम ने मामले में अपने साले समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह लिसाड़ी गेट थाने के चक्कर काटता रहा। लेकिन पुलिस ने न तो आरोपी गिरफ्तार किए और न ही पत्नी को ससुराल से भिजवाने में मदद की।
...मैं मरने जा रहा हूं
दोपहर करीब ढाई बजे नदीम घर के बाहर आकर चिल्लाया कि सुनो मोहल्ले वालों! मैं मरने जा रहा हूं। युवकों ने उसे समझाकर शांत करा दिया। लेकिन कुछ देर बाद नदीम ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/