फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth caught stealing mobile from shop, villagers thrashed and handed over to police

दुकान से मोबाइल चोरी करते युवक को दबोचा, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 12 Jul 2021 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing mobile from shop, villagers thrashed and handed over to police
दुकान से मोबाइल चोरी करते युवक को दबोचा, ग्रामीणों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव शाहपुर में रविवार को दुकान से एक युवक मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। उसके पास से तीन मोबाइल बरामद करने का दावा किया है।
बहसूमा के गांव शाहपुर निवासी दीपक शर्मा की गांव में मोबाइल की दुकान है। रविवार को एक युवक मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंचा। दुकानदार कॉपी में उसका मोबाइल नंबर लिखने लगा। इसी दौरान युवक ने दुकान से तीन मोबाइल साफ कर दिए। उसे चोरी करते हुए दुकानदार के भाई नीरज ने देख लिया। उसने मोबाइल चोरी करने का शोर मचाया तो युवक वहां से भागने लगा। दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विक्की पुत्र जयकार निवासी बटावली बताया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दंपती से मोबाइल लूटने का आरोपी जेल भेजा
खरखौदा। गांव हाजीपुर में बैंक के सामने शनिवार शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा दंपती से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया। गांव हाजीपुर निवासी शहाबुद्दीन अपनी पत्नी के साथ शनिवार को हापुड़-मेरठ रोड पर केनरा बैंक के सामने घूम रहा था। तभी मेरठ की ओर से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश शहाबुद्दीन से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे, लेकिन शहाबुद्दीन ने एक आरोपी को पहचान लिया। शहाबुद्दीन आरोपी के घर पहुंच गया तथा आरोपी आफताब को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल भी बरामद कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी आफताब व फरदीन निवासी हाजीपुर के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। रविवार को पुलिस ने आफताब को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानीखुर्द में पुलिस ने मोबाइल चोर दबोचा
जानीखुर्द। थाना पुलिस ने रविवार को गंगनहर पटरी से एक चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव सिसौला खुर्द निवासी शेर मौहम्मद की बाइक की डिग्गी से शनिवार को मोबाइल चोरी हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, पकडे़ गए आरोपी का नाम सावेज पुत्र अमीर निवासी सरधना है। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed