{"_id":"6a5a6873b79e2dfa870bf800","slug":"youth-attacked-with-intent-to-kill-skull-bone-fractured-meerut-news-c-72-1-mct1011-156343-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक पर किया जान लेवा हमला, सिर की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक पर किया जान लेवा हमला, सिर की हड्डी टूटी
विज्ञापन
तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के नंगला ताशी में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश में युवक सुहैल को भारी पड़ गया। आरोपी सुभान, सारिक व अन्य युवक पर लोहे की रॉड, डंडों और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर की हड्डी टूट गई। घायल की मां की ओर से पुलिस ने हत्या के प्रयास की नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
नंगलाताशी निवासी खुर्शीदा ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनका बेटा सुहैल घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले के रहने वाले तीनों आरोपी आपस में झगड़ रहे थे। बेटे ने उन्हें विवाद समाप्त करने और मारपीट न करने की बात कही। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड, डंडों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में उसके सिर की हड्डी टूट गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- -