फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth arrived from many states including Maharashtra, Uttarakhand, Punjab, Haryana

Meerut News: महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों से पहुंचे युवा

Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth arrived from many states including Maharashtra, Uttarakhand, Punjab, Haryana
सुनील कैथवास...आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में अमर उजाला द्वारा आयोजित एलएलसीटी 10 के लिये आयोजित ट्रा
मेरठ। एलएलसीटेन-10 लीग के लिए युवा इतने उत्साहित रहे कि इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी युवा क्रिकेटर ट्रायल देने के लिए पहुंचे। टेनिस बाल क्रिकेट के लिए उनमें अलग ही जोश नजर आया। उन्होंने इस आयोजन को सराहनीय पहल बताया।
विज्ञापन

ट्रायल देने आए खिलाड़ियों में आधे से ज्यादा क्रिकेटर ऑलराउंडर थे। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निपुण थे। वहीं, कुछ गेंदबाज ऐसे थे जिनकी गेंदबाजी देखते ही बन रही थी। गेंदबाजी में खिलाड़ियों ने कटर, स्लोअर गेंद का भी इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को खूब चकमा दिया। कुछ बल्लेबाजों ने हेलिकॉप्टर शॉट, स्वीप शॉट आदि खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
विज्ञापन

-----
ये बोले युवा क्रिकेटर...

- अमर उजाला की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। - सौरभ जैन, औरंगाबाद, महाराष्ट्र
- इस आयोजन से युवाओं को क्रिकेट में कॅरिअर के लिए बड़ा मंच मिलेगा। यह लीग नई उम्मीद लेकर आई है। - अनस, जेई नंगला
- हम राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे। यह लीग हर वर्ग के खिलाड़ी के लिए तरक्की की राह खोलेगी। - गौरव पांचाल, हसनपुर
- सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर यहां ट्रायल देने के लिए पहुंचे हैं। यहां आकर वे काफी उत्साहित हैं। - विकास, भिवानी हरियाणा,
- यह लीग युवा क्रिकेटरों को नई राह दिखाने का काम करेगी। लेदर बाल के मुकाबले टेनिस बाल का क्रेज और बढ़ेगा और युवा इस ओर अग्रसर होंगे। - हरीश राणा, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के और युवा क्रिकेटरों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आगे भी ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिएं। - हेमंत, सहारनपुर
- यह लीग सफलता के नए मार्ग खोलेगी। इससे प्रदेशभर के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। - नमन भारद्वाज, अध्यक्ष टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन, मेरठ

....................................................

भीड़ संभालने के लिए रही पुलिस की व्यवस्था
ट्रायल के लिए कई राज्यों से आए युवाओं के कारण आईआईएमटी विवि के बाहर भारी भीड़ रही। भीड़ संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। वहीं, सुरेश रैना को देखने के लिए भी युवा बेताब रहे। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed