फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth arrest with countrymade gun

तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
youth arrest with countrymade gun
बहसूमा। पुलिस ने डीपीएम स्कूल के समीप स्थित नाले से रविवार को एक युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। बाद में उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। रविवार को पुलिस ने सूचना पाकर डीपीएम नाले के समीप एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे तमंचा एवं कारतूस बरामद किए। वहीं, पकड़े गए युवक ने अपना नाम जाफर पुत्र ्बहादुर अली निवासी असिफाबाद समसपुर थाना परीक्षितगढ़ बताया है। बाद में उसे जेल भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है की उक्त आरोपी लूट के मामले में थाना परीक्षितगढ़ से जेल जा चुका है। इसके अतिरिक्त गैर जनपदों में भी इसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीएए से डरने की जरूरत नहीं
बहसूमा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मेरठ से बिजनौर जाते हुए बहसूमा नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा में मंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहा भ्रम के प्रति सचेत रहें। नागरिकता कानून विदेशों में पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। नागरिकता संशोधन कानून के बारे में मुस्लिमों को समझाएं। इससे उन्हें किसी तरह के डरने की आवश्यकता नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य अमित गोयल, विहिप अध्यक्ष जय किशन, व्यापारी अध्यक्ष लोकेश सिंघल, शम्मी बत्रा, अंकुर गोयल, अमरीश कुमार, ऋषभ गोयल, वीरेंद्र चौधरी, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा हिमांशु गर्ग, विजेंद्र प्रजापति, दीपक सिंह, रामअवतार सिंघल, राहुल खुराना, आदेश गर्ग एवं व्यापारी हरीश गोयल, बिंदर आदि ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून से खतरा नहीं
बहसूमा। नगर के समीप स्थित मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को संघ समन्वय की बैठक हुई। इसमें संघ प्रचारकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देने के लिए लोगों के बीच पहुंचने की अपील की। संघ प्रचारकों ने संघ एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की बारीकी से जानकारी दें। उन्हें बताएं कि इस नागरिकता संशोधन कानून से किसी भी धर्म में जाति के व्यक्ति को कोई खतरा नहीं है। भारतीय नागरिक पर कानून का कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा। इसलिए देश हित में बनाए गए इस काननू का विरोध न करें। संघ प्रचारकों ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में पारित किया गया है। इस कानून के लागू होने से भारत के किसी भी नागरिक को कोई खतरा नहीं है। चाहे वह किसी भी जाति व धर्म का हो। यह कानून कुछ पड़ोसी देशों से आए मजलूमों को नागरिकता देने के लिए लागू किया गया है। बैठक में जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला सह संचालक जयप्रकाश गुप्ता, विभाग प्रचारक आजाद बंसल, जिला सह संचालक ब्रह्मचारी सिंह, विभाग कार्यवाह अशोक कुमार, जिला सह कार्यवाह रजनीश विश्कर्मा, वेदपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, चेयरमैन विनोद डॉ. श्रीपाल कोहली, अर्जुन देशवाल, धर्मेंद्र फौजी, सुरेंद्र मुखिया, सुदर्शन गोयल, रविंद्र प्रधान, पंकज चाहल, ओमवीर, कृष्ण, दिशु, गौतम, सोमपाल चौहान, जयविंदर सिंह, प्रदीप प्रधान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed