{"_id":"69b2cf17e545897ef60fbb0f","slug":"young-man-seriously-injured-in-tractor-trolley-collision-meerut-news-c-73-1-mct1007-106602-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बृहस्पतिवार की अलसुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव रामपुर मोती निवासी सुनील पुत्र मरियम उर्फ हरिचंद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की अलसुबह करीब 5:00 बजे उनका भतीजा आकाश पुत्र नंदकिशोर अपनी बाइक से मेरठ की ओर जा रहा था। जब वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर क्षेत्र में स्थित एक होटल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टॉली के चालक ने लापरवाही से उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-टॉली समेत मौके से भाग गया। घायल के पिता ने थाने में तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।