फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man of Meerut arrested over connection with Pakistan had made objectionable post on Facebook

Meerut: पाकिस्तान से कनेक्शन पर मेरठ का युवक गिरफ्तार, फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

Fri, 09 Sep 2022 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Sep 2022 08:42 AM IST
सार

इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि माछरा निवासी मयंक त्यागी की शिकायत पर नजर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नजर ने मोहम्मद बादशाह के नाम से फेसबुक अकाउंट बना रखा है। तीन दिन पहले उसने आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी।

विज्ञापन
Young man of Meerut arrested over connection with Pakistan had made objectionable post on Facebook
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र शाहकुलीपुर गांव के नजर मोहम्मद का पाकिस्तानी इब्राहिम से कनेक्शन मिला है। नजर ने दो दिन पहले फेसबुक पर देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। इसके बाद इब्राहिम की एके-47 के साथ फोटो सामने आई। पुलिस ने नजर को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस, एनआईए समेत कई सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रहीं हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर भावनपुर नीरज मलिक ने बताया कि माछरा निवासी मयंक त्यागी की शिकायत पर नजर मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नजर ने मोहम्मद बादशाह के नाम से फेसबुक अकाउंट बना रखा है। तीन दिन पहले उसने आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। बजरंग दल के महानगर संयोजक दीपक त्यागी और जिला सहमंत्री प्रशांत शर्मा ने नजर मोहम्मद का फेसबुक अकांउट देखा तो उसमें एके-47 लिए पाकिस्तानी युवकों की तस्वीर भी थी। बजरंग दल कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को भावनपुर थाने पहुंचे और नजर का आतंकी कनेक्शन बताया। 
विज्ञापन


मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने नजर मोहम्मद को पकड़ लिया। एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक  नजर ने बताया कि वह 2015 से नवंबर 2021 तक सऊदी अरब में रहा है। वहीं पर पाकिस्तान के पेशावर निवासी इब्राहिम से मुलाकात हुई। दोनों ही वहां गाड़ी चलाते थे और एक ही कमरे में रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर एके-47 के साथ पोस्ट की गई फोटो इब्राहिम ने ही भेजी थी। माछरा के मयंक त्यागी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मयंक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। वहीं बजरंग दल ने सवाल उठाए हैं कि वादी पुलिस को बनना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed