फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man murder in Meerut of uttar pradesh

मेरठ के लिसाड़ीगेट में युवक की एलानिया हत्या, कॉल करके घर बुलाया और सीने में उतार दी गोली

Mon, 01 Apr 2019 05:04 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
Young man murder in Meerut of uttar pradesh
विलाप करते हुए मृतक युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी शव को ई रिक्शा में लेकर गए और 400 मीटर दूर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद युवक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरोपी तीन माह से हत्या की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की है। चमड़ा पैठ जाकिर कॉलोनी निवासी शाह आलम उर्फ आशी (18) पुत्र इस्लामुद्दीन पिता के साथ कपड़े का काम देखता था। 
विज्ञापन


एक कॉलेज में पढ़ाई भी कर रहा था। पुलिस के अनुसार सद्दीकनगर निवासी उजेफा पुत्र अनवार और शाह आलम के बीच में किसी लड़की को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर उजेफा ने शाह आलम को धमकाया कि वह मोबाइल पर लड़की से बात करना छोड़ दे। इसके करीब एक घंटे बाद उजेफा ने उसे घर बुलाया। वह स्कूटी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दीकनगर में उजेफा के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। वहां शाह आलम के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उजेफा ने शाह आलम के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ शव को ई रिक्शा में रखकर ले गया।

 घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस चौकी से पहले आरोपी ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गये। आसपास के लोगों ने युवक के शव के संबंध में पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की हत्या की सूचना पर युवक के मामा मुख्तार अहमद अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। मुख्तार अहमद की तहरीर पर पुलिस ने उजेफा और रहमान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

पुलिस ने उजेफा के दोस्त आरिफ और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है। मां शबाना ने सीओ कोतवाली को बताया कि आरोपी कई बार हत्या की धमकी दे चुके थे। आशी का बड़ा भाई शाहिदे आलम मुंबई में रहता है। वह घर आया था। पिता और भाई घर से बाहर गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed