फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man did sexual assault on woman in saharanpur

यूपी: तमंचे की नोक पर महिला से बलात्कार, विरोध करने पर भाइयों ने डंडों से पीटा

Thu, 30 Aug 2018 09:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
young man did sexual assault on woman in saharanpur
फाइल फोटो

बहन के यहां से वापस लौट रही एक महिला के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने आम के बाग में खींचने के बाद तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता जब बदहवास हालत में युवक के घरवालों के पास शिकायत करने पहुंची तो आरोपी के भाइयों ने लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना यूपी में सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि जब वह पुलिस के पास गई तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाई। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना मिर्जापुर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

थाना मिर्जापुर में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन को चोट लग गई थी। इसके वह अपनी बहन को देखने के लिए 28 तारीख की सुबह लोदीबांस गई थी। जब वह शाम के समय अपनी बहन से मिलकर पैदल घर लौट रही थी तो पीछे से उसके गांव का ही हसन बाइक पर आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोप है कि उसे बाग में खींचकर दुष्कर्म किया गया। 

आरोप है कि जब वह बदहवास हालत में आरोपी के भाइयों हिदायत, हुसैन एवं शाहनवाज को घटना के बारे में बताने लगी तो उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। स्थानीय पुलिस का सहयोग न मिलने पर उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी हुसैन, हिदायत, शाहनवाज व हसन निवासी मिर्जापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed