यूपी: सहेली बहला-फुसलाकर ले गई घर, फिर भाई ने किया किशोरी से बलात्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर जनपद में खेत से लौट रही किशोरी को उसी की सहेली बहला फुसलाकर ले गई। आरोप है कि वहां सहेली के भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देवबंद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी खेत से काम निपटाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़ी गांव की ही उसकी सहेली उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। आरोप है कि सहेली ने अपने घर के पास में स्थित खेत में पहले से मौजूद अपने भाई के पास उसे छोड़ दिया। जहां उसके भाई ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। बाद में परिजन पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नसीम उर्फ मिम्मा और उसकी बहन के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत फरार हो गए। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/