फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man did sexual assault on Daroga wife in meerut

दरोगा की पत्नी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

Thu, 13 Sep 2018 07:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 13 Sep 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Young man did sexual assault on Daroga wife in meerut
छात्रा के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। कई घंटे बाद महिला होश में आई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फिर से रेप किया। किसी तरह महिला वहां से निकली तो युवक ने पीछा कर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन


शामली निवासी एक परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा है। महिला के पति यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पीड़िता ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ सितंबर को पांडवनगर निवासी अमित यादव ने उसके मोबाइल पर फोन करते हुए गंगानगर में किराए के लिए मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया था। जिसके बाद आरोपी युवक उसे गंगानगर में अपने मकान पर ले गया। इस बीच युवक ने उसे पानी दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। कई घंटे बाद उसे होश आया तो उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर आरोपी ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। साथ ही मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। रास्ते में जब वह अपनी स्कूटी से घर जा रही थी तो आरोपी ने उसकी स्कूटी को गिरा दिया। पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर गंगानगर पुलिस ने आरोपी अमित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी युवक का एक अस्पताल में मेडिकल स्टोर है। यह बीते घटना शनिवार की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed