फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man caught for indecency with health department team

स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता करने पर युवक पकड़ा

Sun, 06 Sep 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man caught for indecency with health department team
मुंडाली (मेरठ)। रछौती गांव में चार दिन कोरोना पॉजिटिव को अस्पताल ले जाने के दौरान परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता कर दी थी। शनिवार को पुलिस इस मामले में एक युवक को थाने ले गई। सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष मुंडाली थाना पहुंचे और थाने का घेराव किया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद ही युवक को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव रछौती में चार दिन पहले एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। रात में टीम उसे लेने पहुंची तो परिजनों ने सुबह भेजने की बात कही। टीम ने उसे ले जाने की कोशिश की तो उसके भाई सोनू पुत्र भूरे ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस के आने पर ही युवक को अस्पताल भिजवाया गया। शनिवार को पुलिस सोनू को थाने ले गई। इसका पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक को छोड़ने की मांग की। एसओ मुंडाली रवि चन्द्रवाल ने कहा कि युवक ने सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता की है। जो लोग कोविड-19 का उल्लंघन कर रहे है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि ग्राम प्रधान रमेश भारती ने आश्वासन दिया कि सोनू भविष्य में किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करेगा। पूछताछ के बाद ही युवक को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed