फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man beaten to murdered after teasing with girl in Muzaffarnagar

यूपी: छेड़छाड़ के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव में पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 18 Jun 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to murdered after teasing with girl in Muzaffarnagar
यूपी पुलिस

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में छेड़छाड़ और विरोध पर महिला से मारपीट करने के आरोप में युवक शेखर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात हुई वारदात के बाद सिसौली व खेड़ी सूंडियान में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते दोनों जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। युवक के परिजनों का कहना है कि लेनदेन के विवाद में हत्या की गई है।

विज्ञापन


शेखर कस्बा सिसौली का रहने वाले था और वह सोमवार देर रात सिसौली से सटे गांव खेड़ी सूडियान में गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी खेड़ी सूंडियान निवासी रामकुमार की पत्नी बिट्टू से कहासुनी हो गई। रामकुमार पक्ष का आरोप है कि शेखर ने घर में घुसकर बिट्टू से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे रामकुमार व अन्य परिजनों ने शेखर को पीटा। 
विज्ञापन


सूचना पर एसओ भौराकलां टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल शेखर को सीएचसी शाहपुर भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से सिसौली में शेखर पक्ष में आक्रोश फैल गया। तनाव की स्थिति के मद्देनजर दोनों जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि रामकुमार पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है, जबकि कुछ लोग इसे लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। तहरीर आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed