फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young girl killed after kidnapping in Hastinapur Meerut, dead body was thrown in the Ganges, three arrested

मेरठ : हस्तिनापुर में युवती की अपहरण के बाद हत्या, शव जलाकर गंगा में फेंका, तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवकों ने शव को जलाने के बाद गंगा में फेंक देने की बात कही। पुलिस शव की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
young girl killed after kidnapping in Hastinapur Meerut, dead body was thrown in the Ganges, three arrested
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटे हस्तिनापुर में एक युवती की हत्या के बाद उसके शव को गंगा में फेंक दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया कि चंद दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में युवती घर से लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। जिसके बाद मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए मंगलवार देर रात तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव जलाकर गंगा में फेंक देने की बात कही है। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर करमचंदपुर निवासी एक युवती पिछले कई दिनों से घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने युवती के साथ अनहोनी और मौत की आशंका जाहिर करते हुए युवती की बरामदगी की एसएसपी से गुहार लगाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने किया सनसनीखेज खुलासा
मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर एसओजी की टीम ने छापेमारी करते हुए देर रात कस्बे के तीन युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि युवती की अपहरण के बाद हत्या कर शव को जला दिया गया है। 

शव तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई तो बताया कि युवती को मारकर शव जलाने के बाद गंगा में फेंक दिया गया। पुलिस युवकों की निशानदेही पर एसओजी और थाना पुलिस क्षेत्र में गोताखोरों की मदद से गंगा में सर्च अभियान कर युवती का पता लगाने में जुटी हुई है। 

थाना पुलिस के अनुसार युवती के शव की बरामदगी जल्द ही हो जाएगी। कई साक्ष्य उन्हें मिल चुके हैं टीम लगी हुई हैं। गोताखोरों की मदद से भीमकुंड गंगा घाट पर युवती को तलाश करने के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed