फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young boy was beated by police

दरोगा ने युवक का सिर फोड़ा, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
young boy was beated by police
दरोगा पर सिर फोड़ने का आरोप, थाने में हंगामा
विज्ञापन

मुरादनगर। दरोगा पर एक युवक ने मारपीट कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। इसके बाद परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। संपत्ति विवाद के चलते पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। उधर, पुलिस मारपीट की बात से इंकार कर रही है।
राधेश्याम विहार कॉलोनी में बेगराज सिंह आयुध निर्माणी फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मी है। बेटों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को बेटा राहुल मकान के अंदर रखा सामान निकाल रहा था, जिसका उसके भाई ने विरोध किया। इसके चलते दोनों भाईयों के बीच कहासुनी हो गई, मामला गाली गलौच से मारपीट तक पहुंच गया। एक भाई ने पुलिस कंट्रोल पर मारपीट की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस राहुल को पकड़ थाने लेकर आ गई। आरोप है कि थाने में एक दरोगा ने राहुल के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। राहुल के परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दरोगा ने दूसरे पक्ष के कहने पर मारपीट कर राहुल को घायल कर दिया। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों भाईयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट हुई है। दरोगा ने मारपीट नहीं की, बल्कि उसने दीवार में सिर मारकर खुद को लहूलुहान किया। पुलिस ने कोई मारपीट नहीं की है।
विज्ञापन

----------
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत
मुरादनगर। एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे आरओबी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सुरेशचंद(70)निवासी राधेश्याम विहार के रूप में की। एसएचओ ने बताया कि घुमते समय बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed