फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   You can take a bath in the pao dhoi river in Saharanpur after amar ujala news impact

सहारनपुर: अब पांवधोई नदी में कर सकते हैं स्नान, अमर उजाला की खबर का हुआ असर

Fri, 31 May 2019 10:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
You can take a bath in the pao dhoi river in Saharanpur after amar ujala news impact
पांवधोई नदी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पांवधोई नदी की सफाई के लिए सात जून 2018 से चल रहा अभियान शुक्रवार को सार्थक नजर आया। जलोत्सव कार्यक्रम में बाबा लालदास बाडा पर पांवधोई नदी में विधिवत पूजन होने के बाद युवाओं ने जमकर जल क्रीड़ा की और मोबाइल फोन से सेल्फी भी खींची।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में जून माह से पहले पांवधोई नदी की बदहाली को लेकर अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं थीं। लगातार चलाई इस मुहिम का नतीजा यह हुआ कि प्रशासन ने पांवधोई नदी की सुध ली। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने पांवधोई नदी को निर्मल और अविरल बनाने का बीड़ा उठाया। तब सात जून 2018 को नदी के उद्गम स्थल पर स्वच्छता के लिए महाअभियान की शुरुआत की गई। उद्गम स्थल शकलापुरी में हजारों सफाईकर्मियों को नदी में उतारकर सफाई की शुरुआत की गई। मंडलायुक्त के अलावा तमाम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी श्रमदान किया। तब से मंडलायुक्त समय-समय पर नदी का भ्रमण कर सुधार के निर्देश देते आए हैं। नतीजा यह रहा है कि नदी के उद्गम स्थल पर पुराने और जर्जर घाट की जगह अब नया और विशाल घाट बना दिया गया है। 
विज्ञापन


करीब 300 मीटर तक तटों की पैचिंग की गई है। बीच में म्यूनिसिपल कॉलोनी के पास जुल्मगढ़ में नदी के पुल के पास एसटीपी बनाने की तैयारी है। जिससे नदी में डल रहे नाले के पानी को साफ किया जा सके। बाबा लालदास का बाड़ा स्थित घाट का कायाकल्प किया गया है। करीब 200 मीटर तट पर पैचिंग की गई है। घाट ही के पास चैक डेम बनाया गया है। घाट के पास पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में उद्गम स्थल से बाबा लालदास का बड़ा तक कार्य हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को जब बाबा लालदास वाड़ा पर पांवधोई जलोत्सव मनाया गया, तो काफी लोग वहां मौजूद रहे। युवक-युवतियां और महिलाओं में पांवधोई नदी की निर्मलता को देखकर अलग ही अनुभूति हुई। युवाओं ने पांवधोई नदी में स्नान भी किया और मोबाइल फोन से सेल्फी भी ली गई। इसके अलावा नदी में चार छोटी नाव भी छोड़ी गई हैं, जिससे युवा नोका विहार कर आनंद ले रहे हैं। 

पांवधोई तक लाया गया नहर का पानी 
पूर्वी यमुना नहर से जुड़े सरकड़ी के पास स्थित रजबहे से पांवधोई नदी में पानी छुड़वाया गया। ताकि पांवधोई नदी में पानी की उपलब्धता बनी रहे। पिछले दिनों ही मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी और अन्य अधिकारियों ने इसका लोकार्पण किया था। 

वहीं, बाबा लालदास वाडा पर घाट बनाने सहित अन्य कार्य को कराने में सहारनपुर विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग और नगर निगम से आर्थिक सहयोग लिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed