फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogiraj : Women constable beating in police station, fierce ruckus

योगीराज! थाने में महिला कांस्टेबल से हाथापाई, जमकर हंगामा

Mon, 19 Jun 2017 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Yogiraj : Women constable beating in police station, fierce ruckus
कांस्टेबल से हाथापाई करती महिला

रुपये के विवाद में थाने पहुंची महिला ने आरोपी बताए युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। महिला कांस्टेबल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उससे भी हाथापाई कर दी। यह मामला मेरठ के खरखौदा का है जहां थाने में रविवार को महिला ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से हापुड़ के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी महिला सरोज पत्नी जितेंद्र शास्त्रीनगर मेरठ में रह रही है। सरोज ने करीब दो माह पहले मेरठ के राजकीय बाल सदन अनाथ आश्रम में पले सोनू का विवाह अंबेडकर संस्थान के माध्यम से अपनी भतीजी रीना पुत्री महेश निवासी अल्लीपुर के साथ करा दिया था। सोनू अपनी ससुराल में ही टेलर की दुकान चलाता है। महिला का आरोप है कि सोनू ने शादी की एवज 20 हजार रुपये देने का वादा किया था। उसने शादी के दो माह बाद भी उक्त रकम नहीं दी।    
विज्ञापन


सोनू ने बताया कि उसने कोई रकम देने का वादा नहीं किया था। इस पर सरोज आग बबूला हो गई। उसने पुलिस के सामने ही सोनू की चप्पल पिटाई शुरू कर दी। इस पर महिला कांस्टेबलों ने सरोज को अलग किया तो उसने महिला कांस्टेबल से हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed