फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogiraj's fear is over! BJP gets burnt on sale of illegal means

योगीराज का डर खत्म! अवैध तरीके से मीट बिक्री पर भड़के भाजपाई

Mon, 17 Apr 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Apr 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
Yogiraj's fear is over! BJP gets burnt on sale of illegal means
अवैध तरीके से मीट बिक्री पर भड़के भाजपाई

मेरठ शहर में अवैध तरीके से बकरे के मीट की बिक्री शुरू हो गई है। रविवार को मेनका सिनेमा के निकट दुकानों में मुर्गों के साथ-साथ बकरों के मीट की सूचना पर भाजपाइयों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फोन कर जानकारी दी। साथ ही मुकंदी देवी धर्मशाला के पीछे मीट की दुकानों के बंद न होने पर आक्रोश जताया। कमेला पूरी तरह बंद है। नगर निगम प्रशासन शहर में केवल मुर्गा ओर मछली की बिक्री के लाइसेंस देने की बात कह चुका है। उप्र की योगी सरकार ने अवैध कमेले और अवैध मीट की दुकानों को बंद कराने के आदेश जारी किए हुए हैं। योगी सरकार के आदेश का असर अब से पहले पूरी तरह दिखाई दे रहा था। लेकिन अब कुछ दुकानों पर बकरे के मीट की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन

बकरों के मीट की बिक्री को देखकर भड़के भाजपाई

Yogiraj's fear is over! BJP gets burnt on sale of illegal means
बकरों के मीट की बिक्री को देखकर भड़के भाजपाई

वहीं रविवार को घंटाघर के निकट मेनका सिनेमा के आसपास की दुकानों पर बकरों के मीट की बिक्री को देखकर भाजपा नेता एवं पार्षद विजय आनंद अग्रवाल भड़क उठे। उन्होंने इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन से फोन पर बात की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कोई लाइसेंस न होने की बात कही। पार्षद का कहना है कि मुकुंदी देवी धर्मशाला की दुकानों में मीट का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed