{"_id":"5a7459e24f1c1b82268b7c68","slug":"yogi-police-strange-advice-protect-yourself-from-witness-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी पुलिस की अजीब सलाह, तमंचे से सुरक्षा करें चश्मदीद गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी पुलिस की अजीब सलाह, तमंचे से सुरक्षा करें चश्मदीद गवाह
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मेरठ में दो युवक अपनी मां के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे। बोले, मैडम हमारे भाई की हत्या हो चुकी है, जिसमें हम तीनों चश्मदीद गवाह हैं। छह फरवरी को गवाही है। हत्यारोपी धमकी दे रहे हैं कि गवाही दी तो सोहरका जैसी घटना कर देंगे। पुलिस के पास जाते है तो वह तमंचे से खुद की सुरक्षा करने की सलाह देती है। यह सुनते ही एसएसपी ने एसओ सरूरपुर को हड़काते हुए गवाहों को सुरक्षा देने को कहा।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
थाना पुलिस अब चश्मदीद गवाहों को अवैध तमंचे रखकर खुद सुरक्षा करने की सलाह दे रही है, जो कहीं न कहीं गवाहों की सुरक्षा को अनदेखा कर रही है। पीड़ित पक्ष दहशत में है। उनका कहना है कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो उनके साथ अनहोनी हो सकती है। एसएसपी के कहने के बाद भी पीड़ित परिवार को शाम तक सुरक्षा मुहैया नहीं हुई। यह आलम तब है, जब इस वारदात में 50 हजार का इनामी सुमित जाट भी शामिल था, जोकि जेल में बंद है। बाकी चार नामजद आरोपी जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
यह हुई थी घटना
50 हजार के इनामी रहे सुमित जाट ने चार साथियों के साथ मिलकर 13 जुलाई 2017 को सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव में चेतन की हत्या कर दी थी। जिसमें सभी आरोपी जेल गए थे। इस हत्याकांड में चेतन के दोनों भाई मितन व रवि और मां सावित्री चश्मदीद गवाह हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार नामजद आरोपी सुजीत, अशोक, संजय और प्रकाश एक माह पूर्व जमानत पर छूटे हैं, जो समझौता न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। केस में एक फरवरी को गवाही होनी थी। अब तारीख छह फरवरी लगने पर पीड़ित परिवार एसएसपी से सुरक्षा मांगने पहुंचा था।
इतनी पुलिस कहां
चश्मदीद मितन ने बताया कि सरूरपुर पुलिस सलाह देती है कि तमंचे रखा करो। इतनी पुलिस कहां है जो हर गवाह के साथ घूमेगी। कई बार शिकायत करने के बाद एक निहत्था होमगार्ड गांव में दो दिन रुका था।
वो वीडियो तो देखी होगी
चश्मदीद सावित्री की उम्र 60 के आसपास है। सावित्री ने बताया कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि परतापुर के सोहरका गांव में हत्या की वीडियो तो देखी होगी। गवाही दी तो उनके साथ ऐसा हो सकता है। सावित्री ने चेतावनी दी कि अगर सुरक्षा नहीं मिली तो वह अब आत्मदाह कर लेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/