वंदे मातरम से शुरू हुआ भाजपा की कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ, मंथन के बाद प्रेक्षागृह जाएंगे नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले गॉडविन होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में यह बैठक चल रही हैं। बैठक बंद कमरे में करने का कार्य कारिणी के साथ हो रहा है। मंथन कार्यकारिणी बैठक के बाद सभी पदाधिकारी सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। जहां पर कार्यसमिति की बैठक होनी है।
पार्टी की तैयारियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद दो दिन मेरठ में डेरा डालने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के लिए सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है।
करो या मरो की स्थिति में आने वाला चुनाव : महेंद्र नाथ पांडे
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हुई चर्चा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि आने वाला चुनाव करो या मरो की स्थिति में है उन्होंने सभी पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि वह अब चुनाव में पूरी तरह जुड़ जाएं क्योंकि एक तरफ जहां विपक्षी एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतर रहे हैं वही कुछ दूसरी चुनौतियां भी हमारे सामने हैं ऐसे में हमें हर कदम बहुत फूंक-फूंक कर उठाना है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा अनुशासन एकजुटता और विपक्षी रणनीति पर नजर हमारे लिए बेहद जरूरी है इसलिए हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरीके से समझें और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार व्यक्तिगत संपर्क में रहें बैठक में भूपेंद्र यादव अशोक कटारिया कांता कर्दम दर्शना सिंह आदि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे बैठक करीब 2 घंटा चली
लंदन व कश्मीरी संगठन कर सकते हैं टारगेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कैमिकल और मेडिसिन अटैक के खतरों का सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इनपुट दिये जाने के बाद इस महत्वूपर्ण बैठक को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में उनके दौरे को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है। कई एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद अजहर ने एक टेप जारी किया है। जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अटैक करने की बात कही है।
यहां होगी कार्यसमिति की बैठक
शनिवार को सुभारती विवि के मांगल्य प्रेक्षागृह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उद्घाटन सत्र से शाम चार बजे होगा। इससे पहले गॉडविन होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय संबोधित करेंगे।
दोपहर एक बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगे योगी
न केवल कांग्रेस, सपा, बसपा तथा रालोद के महागठबंधन से पार पाने पर मंथन होगा, बल्कि भीम आर्मी तथा अन्य क्षेत्रीय दलों की चुनाव में भूमिका पर भी चर्चा होगी।इस बैठक में प्रदेश के सभी भाजपाई विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को भी मेरठ बुलाया गया है। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित 14 केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे, जबकि उप्र सरकार के सभी कैबिनेट व स्वतंत्र प्रभार मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
ये रहेंगे मौजूद
बैठक में मिशन 2019 जैसी बड़ी चुनौती से पार पाने का खाका खींचा जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, मेनका गांधी, जनरल वीके सिंह, महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, मनोज सिन्हा, कृष्णा राज, शिव प्रताप शुक्ल, डा. सतपाल सिंह और हरदीप सिंह पुरी बैठक में दोनों दिन मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्रियों की होटल में मौजूदगी को लेकर पुलिस प्रशासन ने होटल की सुरक्षा बढ़ाते हुए खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है।