फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi Adityanath would be in Meerut for Bjp meeting for election high alert CM security challenge

वंदे मातरम से शुरू हुआ भाजपा की कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ, मंथन के बाद प्रेक्षागृह जाएंगे नेता

Sat, 11 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 11 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath would be in Meerut for Bjp meeting for election high  alert CM security challenge
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल गणमान्य - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ जोर-शोर से मेरठ के गॉडविन होटल में किया गया। बैठक की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम् के साथ की गई। बैठक में भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक के बाद सभी पदाधिकारी सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। क्रांति की सरजमीं मेरठ में आज भगवा टोली मिशन-2019 का चुनावी शंखनाद करेगी।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले गॉडविन होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में यह बैठक चल रही  हैं। बैठक बंद कमरे में करने का कार्य कारिणी के साथ हो रहा है। मंथन कार्यकारिणी बैठक के बाद सभी पदाधिकारी सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। जहां पर कार्यसमिति की बैठक होनी है। 
विज्ञापन


पार्टी की तैयारियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ खुद दो दिन मेरठ में डेरा डालने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के लिए सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

करो या मरो की स्थिति में आने वाला चुनाव : महेंद्र नाथ पांडे

Yogi Adityanath would be in Meerut for Bjp meeting for election high  alert CM security challenge
भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नेतागण - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हुई चर्चा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि आने वाला चुनाव करो या मरो की स्थिति में है उन्होंने सभी पदाधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि वह अब चुनाव में पूरी तरह जुड़ जाएं क्योंकि एक तरफ जहां विपक्षी एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतर रहे हैं वही कुछ दूसरी चुनौतियां भी हमारे सामने हैं ऐसे में हमें हर कदम बहुत फूंक-फूंक कर उठाना है।
 

 बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा अनुशासन एकजुटता और विपक्षी रणनीति पर नजर हमारे लिए बेहद जरूरी है इसलिए हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरीके से समझें और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार व्यक्तिगत संपर्क में रहें बैठक में भूपेंद्र यादव अशोक कटारिया कांता कर्दम दर्शना सिंह आदि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे बैठक करीब 2 घंटा चली

लंदन व कश्मीरी संगठन कर सकते हैं टारगेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कैमिकल और मेडिसिन अटैक के खतरों का सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इनपुट दिये जाने के बाद इस महत्वूपर्ण बैठक को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में उनके दौरे को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है। कई एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद अजहर ने एक टेप जारी किया है। जिसमें उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अटैक करने की बात कही है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह हमला किसी जनसभा या कार्यक्रम के दौरान किया जा सकता है। इनपुट है कि लंदन बेस्ड कुछ कश्मीरी संगठन योगी या मोदी को टारगेट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश और केंद्र के तीन दर्जन से ज्यादा मंत्रियों और वीवीआईपी नेता 11 अगस्त की रात मेरठ में ही रुकेंगे। इन सबके ठहरने की व्यवस्था के अलावा सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है। 
  
यहां होगी कार्यसमिति की बैठक
शनिवार को सुभारती विवि के मांगल्य प्रेक्षागृह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आगाज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उद्घाटन सत्र से शाम चार बजे होगा। इससे पहले गॉडविन होटल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय संबोधित करेंगे। 

दोपहर एक बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगे योगी

Yogi Adityanath would be in Meerut for Bjp meeting for election high  alert CM security challenge
सुभारती विवि का प्रेक्षा गृह - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग एक बजे आरएएफ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और वहां से तीन बजे सुभारती विवि पहुंचेंगे। रविवार को अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में मौजूद रहकर चुनावी मंत्र देंगे। इसके बाद वह उप्र के सभी भाजपाई सांसदों और विधायकों की होटल ब्रावुरा में बैठक लेकर चुनावी पटकथा तैयार करेंगे। दरअसल बैठक में सबसे बड़ी चर्चा इस पर की जाएगी कि महागठबंधन से कैसे पार पाया जाएगा। इसी का मंत्र  लेकर पार्टी के सारे दिग्गज मंथन करेंगे।

न केवल कांग्रेस, सपा, बसपा तथा रालोद के महागठबंधन से पार पाने पर मंथन होगा, बल्कि भीम आर्मी तथा अन्य क्षेत्रीय दलों की चुनाव में भूमिका पर भी चर्चा होगी।इस बैठक में प्रदेश के सभी भाजपाई विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों को भी मेरठ बुलाया गया है। बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित 14  केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहेंगे, जबकि उप्र सरकार के सभी कैबिनेट व स्वतंत्र  प्रभार मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

ये रहेंगे मौजूद
बैठक में मिशन 2019 जैसी बड़ी चुनौती से पार पाने का खाका खींचा जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, उमा भारती, मुख्तार अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, मेनका गांधी, जनरल वीके सिंह, महेश शर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, मनोज सिन्हा, कृष्णा राज, शिव प्रताप शुक्ल, डा. सतपाल सिंह और हरदीप सिंह पुरी बैठक में दोनों दिन मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्रियों की होटल में मौजूदगी को लेकर पुलिस प्रशासन ने होटल की सुरक्षा बढ़ाते हुए खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed