फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा की परिक्रमा करने वाले महाराज ने योगी के राजकाज संभालने की कर दी थी भविष्यवाणी

Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मनु चौधरी, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मनु चौधरी, मेरठ Updated Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will take charge of UP one day: Krishnanand Giri
सीएम योगी आदित्यनाथ

पांच बार से लगातार लोकसभा में सांसद बनकर जीतने वाले हिंदुत्व के प्रचंड नेता योगी आदित्यानाथ सूबे के मुखिया बन गए। योगी आदित्यनाथ के गद्दी संभालने की चर्चा गंगा की परिक्रमा कर चुके संत ने एक साल पहले ही कर दी थी। बात मार्च 2016 में महाशिव रात्रि से पहले की है। नरौरा परमाणु केंद्र से करीब 10 किमी की दूरी पर हजारा नहर से सटे जंगल में गंगा के समीप घड़े वाले बाबा का आश्रम है। घड़े वाले बाबा के नाम से मशहूर संत कृष्णानंद गिरी ने गंगा की दो बार परिक्रमा की थी। वह बताते थे कि उन्होंने पहाड़ों से लेकर देश के कोने-कोने में भ्रमण किया है। कई वर्षों तक गंगा रामघाट के सैकड़ों वर्ष पुराने बरगद के नीचे तपस्या की।

एक दिन योगी संभालेंगे यूपी की कमान

Yogi Adityanath will take charge of UP one day: Krishnanand Giri
संत कृष्णानंद गिरी

योगी आदित्यनाथ की चर्चा करते हुए घड़े वाला बाबा ने कहा था कि योगी आदित्यनाथ एक महापुरूष हैं। उन्होंने कहा था कि योगी में वह सदगुण हैं, जो कम ही मिलते हैं। योगी ने परेशानी खूब झेली हैं, लेकिन समस्याएं और बाधाओं ने उन्हें कभी आगे बढ़ने से नहीं रोका। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि एक दिन योगी गद्दी पर राजकाज करेंगे, ऐसा करने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता। योगी के भाषण और व्यक्तित्व का कोई सामना नहीं कर सकता। ऐसे महान व्यक्तित्व को देखकर बाधाएं और समस्याएं कमजोर पड़ जाती है। योगी के नाम पर राजकाज की भविष्यवाणी करने वाले कृष्णानंद गिरी दीपावली से पहले अपने प्राण त्याग दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed