पांच बार से लगातार लोकसभा में सांसद बनकर जीतने वाले हिंदुत्व के प्रचंड नेता योगी आदित्यानाथ सूबे के मुखिया बन गए। योगी आदित्यनाथ के गद्दी संभालने की चर्चा गंगा की परिक्रमा कर चुके संत ने एक साल पहले ही कर दी थी। बात मार्च 2016 में महाशिव रात्रि से पहले की है। नरौरा परमाणु केंद्र से करीब 10 किमी की दूरी पर हजारा नहर से सटे जंगल में गंगा के समीप घड़े वाले बाबा का आश्रम है। घड़े वाले बाबा के नाम से मशहूर संत कृष्णानंद गिरी ने गंगा की दो बार परिक्रमा की थी। वह बताते थे कि उन्होंने पहाड़ों से लेकर देश के कोने-कोने में भ्रमण किया है। कई वर्षों तक गंगा रामघाट के सैकड़ों वर्ष पुराने बरगद के नीचे तपस्या की।
गंगा की परिक्रमा करने वाले महाराज ने योगी के राजकाज संभालने की कर दी थी भविष्यवाणी
अमर उजाला ब्यूरो/मनु चौधरी, मेरठ
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन