{"_id":"5b70104242c7920fac7a3238","slug":"yogi-adityanath-get-trust-not-allowing-farmers-to-commit-suicide-in-bjp-working-committee-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में किसानों को दिया भरोसा, कहा नहीं करने देंगें आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में किसानों को दिया भरोसा, कहा नहीं करने देंगें आत्महत्या
राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 12 Aug 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
yogi aadityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के किसान भले ही अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर केंद्र सरकार को असहज कर रहे हों। लेकिन प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बता दिया कि पार्टी किसानों को इतनी आसानी से छिटकने का मौका नहीं देगी।
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव में गन्ना बकाया भुगतान पर हार का मुंह देखने वाली पार्टी खेती और किसानी के लिए कुछ भी करने को तत्पर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में न केवल इसके स्पष्ट संकेत दिए, बल्कि अब तक किए गए कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों में उत्साह भरने का आह्वान करते कहा कि वे प्रदेश के किसी भी किसान को आत्महत्या नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने भी खेती और किसानी के साथ गांव और गरीबी के मुद्दों को न केवल छुआ, बल्कि इनके लिए आगे भी बड़े काम करने का दावा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के लिए आज तक इतना काम किसी भी सरकार ने नहीं किया जितना काम भाजपा ने किया है।
विज्ञापन
थमा आत्महत्या का दौर
मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2004 से लेकर साल 2014 तक सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्याएं की। लेकिन चार साल में आत्महत्या का दौर थम गया है। यूपी की उर्वर भूमि का किसान आत्महत्या नहीं कर सकता। उनकी सरकार ने चुनाव में किया कर्ज माफी का वादा पूरा करते हुए प्रदेश के 86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। इस साल 53 लाख क्विंटल गेहूं क्रय किया गया। गन्ना भुगतान पर उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि न तो मिल समय से चलती थी और न भुगतान समय से होता था। उनकी सरकार ने इस साल 34 हजार करोड़ रुपये गन्ना भुगतान कराया है। दो नई मिले लगाई हैं और तीन शुगर मिलों की क्षमता वृद्धि की जा रही है।
किसानों की ली सुध
शहीद मातादीन वाल्मीकि परिसर में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का कटआउट लगाकर जहां किसानों को साधने का काम किया गया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने भाषण में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और चौधरी चरण सिंह के बाद केवल भाजपा ने ही किसानों की सुध ली है।
विकास और हिंदुत्व का तड़का
बैठक में यह साफ हो गया अपने मूल वोटर के अलावा भाजपा दलित पिछड़ों के साथ विकास के एजेंडे पर चुनावी मैदान में उतरेगी। साथ ही पार्टी हिंदुत्व की लहर को और तेज चलाएगी। वक्ताओं ने यह साफ कर दिया कि पार्टी का एजेंडा साफ है।
परवान चढ़ रहा स्वर्णिम चतुर्भुज
योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना पर काम शुरू किया था। यह सपना आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार होता दिख रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास हो चुका है। इस पर 11 हजार आठ सौ करोड रुपये खर्च होंगे।