फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogi adityanath announces to give twenty lakh rupees to wife of martyrs vinod-kumar in Muzafarnagar

मुख्यमंत्री ने की शहीद जवान की पत्नी को 20 लाख रुपये देने की घोषणा, पैतृक आवास पहुंचा पार्थिव शरीर

Fri, 27 Sep 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Sep 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath announces to give twenty lakh rupees to wife of martyrs vinod-kumar in Muzafarnagar
शहीद विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में बीएसएफ में तैनात मुजफ्फरनगर जिले के लाल विनोद कुमार शहीद हो गए। खबर मिलते ही हरियाणा के पानीपत में रह रहे शहीद के पिता और भाई गांव लौट आए।

विज्ञापन


आज दोपहर उनका शव पैतृक गांव लाया गया। वहीं कहा जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद बीएसएफ जवान विनोद कुमार की पत्नी को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। हालांकि इस घोषणा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जिले के गांव मोहम्मदपुर मॉडन निवासी विनोद कुमार  (27) पुत्र प्रेम सिंह करीब आठ वर्ष पूर्व बीएसएफ में सैनिक के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती पंजाब के फजलका में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेटे के शहीद होने की खबर सुनते ही मां बेहोश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, बहुत जल्द होनी थी शादी

पिछले दिनों अनुच्छेद 370 हटने के बाद उनकी बटालियन की तैनाती कश्मीर में कर दी गई थी। बुधवार रात करीब तीन बजे एक ऑपरेशन के दौरान विनोद कुमार शहीद हो गए। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीएसएफ के शहीद जवान विनोद कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस वीर सपूत का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।  

बीएसएफ मुख्यालय से शहीद के परिजनों को सुबह करीब पौने चार बजे सूचना दी गई। एसडीएम सदर विजय कुमार के अनुसार प्रशासन के पास विनोद कुमार के शहीद होने की सूचना आई थी।

शहीद के पिता प्रेम सिंह के अतिरिक्त बड़े भाई पंकज और सोनू पानीपत में रहकर कारोबार करते हैं। घर पर विनोद की मां मूर्ति देवी और दादी रहती हैं। सूचना मिलते ही पिता और बड़े भाई परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed