फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yellow alert of rain in West UP for four days

चार दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश का येलो अलर्ट

Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert of rain in West UP for four days
चार दिन तक वेस्ट यूपी में बारिश का येलो अलर्ट
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। वेस्ट यूपी में चार दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश जारी रही। आगे भी बरसात के आसार से तापमान का स्तर कम होे की संभावना जताई गई है। बदल रहे मौसम के साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश एक मिमी से अधिक रही। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर नम हवाओं के असर के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते 11 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
धान की फसल को हो सकता है नुकसान
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं होती है। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश की ज्यादा जरूरत होती है। अब बारिश होने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। आने वाले दिनों में और मौसम और भी ठंडा होगा और रात का तापमान गिरेगा।
विज्ञापन

पिछले सात दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 33.6 23.4
2 34.0 22.7
3 34.1 22.7
4 35.4 23
5 33.1 24.0
6 29.6 21.2
7 27.0 20.8
प्रदूषण का स्तर हुआ कम
मौसम की मेहरबानी के चलते प्रदूषण का स्तर कुछ कम हो गया। मेरठ में बढता जा रहा प्रदूषण कम हो गया। एक्यूआई का स्तर पहले 100 से ऊपर चल रहा था। बारिश के बाद यह 37 तक पहुंच गया। बारिश के कारण लगातार मेरठ और आसपास जिलों की हवा बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed