{"_id":"68a90cba777e51db320a0c7d","slug":"years-old-dispute-was-resolved-by-inspecting-the-drain-in-front-of-saraswati-lok-meerut-news-c-14-1-mrt1004-954477-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती लोक के सामने नाले का निरीक्षण कर सालों का विवाद निपटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती लोक के सामने नाले का निरीक्षण कर सालों का विवाद निपटाया
विज्ञापन
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने शुक्रवार को निगम के दिल्ली रोड वाहन डिपो का औचक निरीक्षण किया। वाहनों की मरम्मत और डीजल-पेट्रोल के खर्च का रजिस्टर देखा। इसके बाद नगर आयुक्त ने सरस्वती लोक के सामने नाले का मुआयना किया। इस नाले में पानी को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। लिसाड़ीगेट का पानी दिल्ली रोड पर आने को लेकर आपत्ति थी। नगर आयुक्त ने लिसाड़ीगेट का पानी ओडियन नाले में जाने की बात कही।
लिसाड़ीगेट का पानी दिल्ली रोड नाले में आने को लेकर सरस्वती लोक के लोगों ने नाराजगी जताकर पानी की निकासी रोक रखी थी। माधवपुरम के पार्षद दीपक वर्मा और लिसाड़ी के पार्षद भूपेंद्र पाल ने नगर आयुक्त से शिकायत की थी। इस समस्या का निस्तारण करने के लिए दोनों पार्षद निगम अधिकारियों से कहते थे, लेकिन समाधान नहीं हो रहा था। शुक्रवार को नगरायुक्त नाले पर पहुंच गए।
नगर आयुक्त ने कहा कि सरस्वती लोक से पहले लिसाड़ीगेट का पानी दिल्ली रोड स्थित नाले में नहीं आएगा। लिसाड़ीगेट का पानी को ओडियन नाले में जाएगा। सरस्वती लोक से बाएं तरफ का पानी ही दिल्ली रोड स्थित नाले में पहुंचेगा। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण प्रमोद कुमार सिसोदिया को निर्देश दिए है कि यह व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।