{"_id":"680e9602fe57f7254c0f6cbd","slug":"yatra-will-be-taken-out-from-14-places-on-parshurams-birth-anniversary-meerut-news-c-14-1-mrt1002-844648-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम जन्मोत्सव पर 14 स्थानों से निकाली जाएगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम जन्मोत्सव पर 14 स्थानों से निकाली जाएगी यात्रा
Mon, 28 Apr 2025 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव दशावतार भगवान परशुराम राधा-कृष्ण मंदिर गांधी आश्रम पर स्थापना दिवस कार्यक्रम, प्राण प्रतिष्ठा और शोभायात्रा का आयोजन होगा। मंदिर में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पंडित सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि मंदिर में 30 अप्रैल को शहर और देहात क्षेत्र से चौदह स्थानों पर शोभायात्रा पहुंचेंगी।
अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि 29 अप्रैल को शाम 6 बजे मंदिर प्रांगण से मुख्य रथ पर अष्ट धातु निर्मित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा, अन्य डोले, बैंड बाजे और नफीरी के साथ निकाली जाएगी। सुभाष शर्मा और मनोज अग्रवाल ने बताया कि 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन प्रातः 9 बजे से महायज्ञ, मां काली, शनि विग्रह और शनि शिला की प्राण प्रतिष्ठा महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती महाराज करेंगे। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान, चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। मंदिर में दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। विभिन्न स्थानों से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मधुमय शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया शर्मा, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र मणि आदि रहे।
जहां किसी का वध न हो वही है अवध
श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर नया बाजार में शिव महापुराण कथा हुई। कथा व्यास डॉ. रामप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जहां किसी का वध नहीं होता वहीं अवध है। ऐसे दिव्य स्थान अयोध्या में भगवान राम ने बाल लीला की। कथा में प्रभु राम का ऋषि विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए जाना। वहां से जनकपुर में धनुष भंग करना। सीता-राम का विवाह एवं भगवान का अयोध्या में बरात सहित वापस आना आदि प्रसंग सुनाए गए। कथा व्यास ने कहा कि श्रीराम जैसा कोई पुत्र नहीं, श्रीराम जैसा कोई पति नहीं, श्रीराम जैसा कोई मित्र नहीं है। मुख्य यजमान एनआर शर्मा रहे। इस दौरान नरेश चंद्र शर्मा, शरद शर्मा, नानक शर्मा, दयाशंकर, अमन तिवारी रहे।
विज्ञापन
वामन अवतार की कथा सुनाई
माधवपुरम खत्ता रोड मां मंशा देवी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ हुआ। कथा व्यास रामधन भारद्वाज ने वैराग्य के विषय में बताया। इस दौरान वामन अवतार की कथा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि भगवान ने किस प्रकार तीन पग में पूरी धरती और आकाश को माप दिया। इस दौरान जयराम स्वरूप, रूपेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा, लाखन सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।