फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yashpal Tomar's property worth crores was also found in Meerut-Baghpat

मेरठ-बागपत में भी मिली यशपाल तोमर के करोड़ों की संपत्ति

Sun, 15 May 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Yashpal Tomar's property worth crores was also found in Meerut-Baghpat
मेरठ-बागपत में भी मिली यशपाल तोमर के करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन

मेरठ। भूमाफिया यशपाल तोमर की ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपये कीमत की 135 बीघा जमीन को जब्त करने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने मेरठ और बागपत जिले में भी करोड़ों की संपत्ति चिह्नित कर ली है। इस जमीन के दस्तावेज लेकर सत्यापन कराने के लिये पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय और एमडीए से रिकॉर्ड मांगा गया है। जिसको गैंगस्टर के तहत जब्त करने की तैयारी की जा रही है।
बिजलीबंबा बाईपास पर दिल्ली के प्रापर्टी डीलर गिरधारी लाल और उनके ड्राइवर गौरव पर भूमाफिया यशपाल तोमर ने अपने शूटर से फायरिंग कराई थी। इस पर ब्रह्मपुरी पुलिस से सेटिंग करके गिरधारी लाल के भाइयों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मुकदमे की दोबारा से जांच कराई। इसमें पुलिस और भूमाफिया यशपाल तोमर का कारनामा उजागर हुआ। इसके बाद ब्रह्मपुरी थाने में भूमाफिया और उसके साथी पर केस दर्ज किया गया। फिर गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया गया। यशपाल तोमर निवासी बरवाला बागपत की देहरादून में 153 करोड़ की संपत्ति एसटीएफ हरिद्वार ने और 135 बीघा बेशुमार कीमती जमीन ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित बटहेड़ा गांव में मेरठ पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन

एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि मेरठ में भी यशपाल ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति की है। वहीं, बागपत में भी काफी संपत्ति बताई गई है। दोनों जनपद में उसकी संपत्ति का पता लगाकर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि मेरठ में तीन बिल्डिंग में भूमाफिया की साझेदारी होना बताया गया है। इसमें यशपाल ने अपने दो रिश्तेदार के नाम रजिस्ट्री कराई है। दो बिल्डिंग का मेरठ पुलिस ने पता लगा लिया है जबकि तीसरी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना कि यशपाल के रिश्तेदारों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि उनकी आय की संपत्ति कितनी है और उनके स्रोत क्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed