फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yash bharti prize to Bhuvi, PK and Gargi

भुवी, पीके और गार्गी को मिलेगा  यश भारती पुरस्कार  

Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
yash bharti prize to Bhuvi, PK and Gargi
गार्गी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने शहर के तीन खिलाड़ियों अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार और महिला पहलवान गार्गी यादव को यश भारती पुरस्कार के लिए चुना है। तीनों के परिवारों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार की सूची जारी की है। इसमें मेरठ के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर, प्रवीण कुमार उर्फ पीके व महिला पहलवान गार्गी का नाम भी शामिल है। अमर उजाला से बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि इस छोटी सी उम्र में ही भुवनेश्वर कुमार को यश भारती अवार्ड मिलना बड़ी उपलब्धि है। बेटे ने परिवार के साथ ही मेरठ का नाम देश-विदेश में रौशन किया है। प्रवीण कुमार उर्फ पीके के बड़े भाई विनय कुमार ने बताया कि भाई को पुरस्कार मिलने पर दिवाली से पहले ही परिवार की दिवाली मन गई। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। सीएम अखिलेश यादव बधाई के पात्र हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान गार्गी यादव का परिवार भी बेहद खुश है। गार्गी की मोसी एडवोकेट यशोदा यादव ने बताया कि गार्गी यादव अपनी अथक मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। यश भारती पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है। प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सम्मानित करने के लिए वे सरकार का धन्यवाद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed