फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yaqub Qureshi news: Deputy Chief Veterinary Officer guilty in the report, District Magistrate will take action

हाजी याकूब पर कसा शिकंजा: रिपोर्ट में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी दोषी, जिलाधिकारी करेंगे कार्रवाई  

Fri, 15 Apr 2022 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Apr 2022 06:00 PM IST
सार

याकूब कुरैशी पर शिकंजा कसने की पहल पुलिस पहले ही कर चुकी थी। अब याकूब की मुसीबतें कम न होकर बस बढ़ती ही जा रही हैं। वहीं जांच रिपोर्ट में पशु चिकित्सक दोषी पाया गया है। अब जल्द ही डीएम इस मामले में बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे सकते हैं।

विज्ञापन
Yaqub Qureshi news: Deputy Chief Veterinary Officer guilty in the report, District Magistrate will take action
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित फैक्टरी में अवैध मीट पैकिंग मामले में पशुपालन विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में उप पशु चिकित्साधिकारी को दोषी ठहराया गया है। जिलाधिकारी ने जल्द ही जांच रिपोर्ट अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन


एमडीए ने 2019 में अनियमितता के चलते हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर सीलबंदी की कार्रवाई की थी। याकूब ने फैक्टरी से मीट निकालने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें 60 से 90 दिन के अंदर फैक्टरी के अंदर रखे मीट को निकालने की अनुमति दी थी। इस दौरान एमडीए ने फैक्टरी की सील खोली और मीट निकाला गया या नहीं इसकी जानकारी पशु चिकित्सक ने उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा फेरबदल: मेरठ के 60वें जिलाधिकारी होंगे दीपक मीणा, पश्चिमी यूपी से है गहरा नाता, के.बालाजी प्रतीक्षारत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच करने के लिए रोग नियंत्रक एवं प्रक्षेत्र निदेशक डॉ जीवन दत्त ने 7 अप्रैल को तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी को तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट निदेेशक और जिलाधिकारी को देनी थी। समिति ने दस अप्रैल को अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी।

जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा की गई मामले की जांच रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में उप पशु चिकित्साधिकारी को दोषी ठहराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी तमाम पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed