यूपी: यहां हर घर में किचन के कचरे से बनाई जा रही कंपोस्ट, फल, फूल व सब्जी उगाने में होगा प्रयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर नगरायुक्त ने कहा कि संस्था क्लब 60 के सहयोग से जे व एच ब्लाक शास्त्रीनगर की जयहिंद सोसायटी के 100 घरों में किचन के कचरे से कंपोस्ट बनाई जा रही है। कूड़ा प्रबंधन के लिए स्रोत पर ही कूड़े का निपटारा करने में एरोबिक होम कंपोस्टर सफल सिद्ध हुए हैं। इनसे घरों का आधे से अधिक कूड़ा रीसाईकल होकर 2-3 माह में कंपोस्ट बन जाता है। उसे रसायन रहित आर्गेनिक फल, फूल व सब्जी उगाने में प्रयोग किया जा सकता है।
गंगानगर निवासी पर्यावरणविद स्वाति द्वारा विकसित इस किट में छिद्र युक्त तीन पॉट्स, बुरादा मिक्स्चर माइक्रोब्स उत्पादन विधि व पलटा रेक सहित पूरे किट की कीमत 1500 रुपया है। लेकिन नगर निगम इच्छुक लोगों को यह किट रियायती दरों पर दे रहा है। एक साथ 100 लोगों द्वारा कंपोस्टिंग के लिए स्वेच्छा से तैयार होने पर निगम ने जयहिंद सोसायटी को 100 कंपोस्ट यूनिट निशुल्क दिए हैं।
निगम के वित्त अधिकारी व स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी डा. मनोज त्रिपाठी ने कहा कि मेरठ को स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में ऊपर लाने के लिए जनभागीदारी बहुत जरूरी है। सभी लोगों को क्लब 60 की भांति आगे आकर पहल करनी होगी। इस मौके पर क्लब 60 द्वारा कचरा जीरो कैसे करें, विषय पर एक लघु प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कूड़ा निपटान के सरल व सचित्र उपाय दिखाए गए। क्लब 60 के महेश रस्तोगी ने कहा कि जयहिंद सोसायटी को जल्द ही शहर की पहली पॉलीथिन शून्य व कचरा मुक्त सोसायटी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में नेशनल शूटिंग चैंपियन अक्षर निर्भय, स्केटिंग में गिनीज बुक रिकार्ड होल्डर वैष्णवी, स्वच्छता के लिए मास्टर रेयान आर्या, वेस्ट से आर्ट में साधना रस्तोगी, सत्यवान शर्मा व टीम वर्क के लिए अमित कुमार को स्वच्छता अवार्ड 2018 में स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता परवीन बांगा तथा संचालन हरि विश्नोई ने किया। इस अवसर पर बीजेपी के नगर महामंत्री वीर सिंह कर्दम, अंतरिक्ष निर्भय, पीके रस्तोगी, वीके कंसल, डॉ अमित जैन, सुधा गुप्ता, मंजरी, अनुराधा त्यागी व प्रमोद बाला आदि मौजूद रहे।