पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की वायरल वीडियो की लखनऊ तक गूंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वदलीय सभा में याकूब कुरैशी के वायरल हुए वीडियो की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। खुफिया विभाग ने भी इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले में याकूब के परिवार के पांच लोगों की तलाश में रविवार को भी दबिश दी गई। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाने में वर्ष 2012 के एक मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनके दोनों बेटों फिरोज और इमरान, भाई फारुक, भतीजे नदीम, अलीम, सलीम व आबिद के खिलाफ तीन दिन पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। इस बीच शुक्रवार को याकूब, इमरान और फिरोज ने कोर्ट में पेश होकर वारंट रि-कॉल करा लिए। इन तीनों को तो फिलहाल राहत मिल गई। लेकिन अन्य पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
कोर्ट से याकूब परिवार के आठ लोगों के वारंट जारी हुए थे
वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट से याकूब परिवार के आठ लोगों के वारंट जारी हुए थे। याकूब व दो बेटों ने पेश होकर वारंट रिकॉल करा लिए। अन्य पांच की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
लखनऊ से मांगी रिपोर्ट
शनिवार को बसपा नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने अपार चैंबर में सभा के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिस दिन चाहूंगा मेरठ को जाम कर दूंगा, सील कर दूंगा। लेकिन मेरठ का शांति सौहार्द नहीं बिगाड़ना चाहता। याकूब की यह वीडियो वायरल होने पर एलआईयू ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं, लखनऊ से भी इसकी रिपोर्ट तलब कर ली गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/