सरधना। ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में सोमवार को दो दिवसीय विशाल दंगल का शुभारंभ किया गया। दंगल शुरू होने के कुछ समय बाद ही बूंदाबांदी के चलते कई बार बाधित हुआ। हालांकि दंगल में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। इस दौरान देखने पहुंचे दर्शकों की संख्या काफी कम रही। यहां पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।
ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में सोमवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शरद त्यागी तथा उद्घाटनकर्ता हाजी अकबर चौधरी ने किया। वहीं, दीप प्रज्ज्वलन आगा मोहम्मद अली शाह ने किया। समारोह गौरव रोधश्याम शर्मा पहलवान रहे। पहलवानों ने दंगल को आगे बढ़ाया। शुरूआती दौर में नए पहलवानों ने दम दिखाया। इसके बाद सीनियर पहलवान अखाड़े में उतरे। पहलवानों ने दावपेंच चलाकर खूब वाहवाही बंटोरी। इस बीच बारिश होने से दंगल कई बार प्रभावित हुआ। दंगल बीच में ही रोकना पड़ा। इसके चलते कुछ ही कुश्ती हो सकी। दंगल देखने के लिए नगर के अतिरिक्त आसपास गांव से भी लोग पहुंचे, लेकिन संख्या कम रही। रेफरी राजेंद्र पहलवान रहे। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने की। इस मौके पर मंजूर मलिक, इस्लाम पहलवान, अशफाक, सिराजुद्दीन, सुशील कुमार, संजीव कुमार, ठाकुर इरफान, आसिफ खां मढियाई, पप्पन खां, मिर्जा इस्माईल, सभासद शाहरुख उर्फ बंटी कुरैशी आदि मौजूद रहे।