फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   worship for lord govardhan

गोवर्धन के लिए पूजा-अर्चना की

Tue, 29 Oct 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
worship for lord govardhan
गांव गोविन्दपुरी मे गोबर से बनाए भगवान गोवर्धन। - फोटो : KITHOR
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र के गांवों में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा गोबर का गोवर्धन एवं बोर्ड पर बना गोवर्धन लगाकर ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव माछरा, कासमपुर, नंगला अब्दुल्ला, अमरपुर, पसवाड़ा, खंद्रावली, शोल्दा, रछौती, डेरियो, भटीपुरा, हसनपुर कलां, मेघराजपुर, जिसोरा, शाफियाबाद लोटी, अजराड़ा, अटौला, मुंडाली, इलाहाबाद की मढै़या, जिसोरी, नंगलामल, मऊखास, भगवानपुर चट्टावन, समयपुर, सिसौली, बढ़ला कैथवाड़ा, मानपुर, कायस्थ बढडा, मुरलीपुर, आलमपुर, पचगांव, खेड़की पट्टी, अम्हैड़ा सैनी, आदि गांव में शाम के समय घरों में पकवान बनाए गए। ग्रामीणों ने पशुओं के बांधने के स्थान के समीप गोबर का गोवर्धन बनाया। उसमें गन्ना, आरती का दीपक, कृष्ण की मूर्ति आदि बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की गई। जिन परिवारों में पशु नहीं हैं उन्होने बोर्ड पर बने गोवर्धन को बाजार से खरीदकर उस पर गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई। बताया कि गोवर्धन का पर्व सभी हिंदू समाज में प्रत्येक जाति-बिरादरी में मनाया जाता है। गोवर्धन के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना लोगों से कराई थी। गांव गोविंदपुरी में संजय शर्मा की पुत्री प्रिया शर्मा आदि ने गोवर्धन के साथ आर्कषक रंगोली भी घर के द्वार पर मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed