फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worlds oldest female shooter dadi Chandro tomar admitted in AIIMS

यूपी: दुनिया की सबसे उम्रदराज शूटर दादी चंद्रो की हालत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Fri, 10 May 2019 01:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Worlds oldest female shooter dadi Chandro tomar admitted in AIIMS
शूटर दादी चंद्रो तोमर की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला निशानेबाज चंद्रो तोमर (87) को बीमारी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है। शूटर दादी पेट की बीमारी से परेशान हैं। फेफड़ों में भी इंफेक्शन हैं। परिवार और करीबी उनका हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। उनके बेटे विनोद कुमार ने बताया कि डॉक्टर जांच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बागपत में जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर ने वर्ष 1998 में करीब 66 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की। वर्तमान में वह दुनिया की सबसे उम्रदराज निशानेबाज हैं। उनकी संघर्ष गाथा पर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म "सांड़ की आंख" बना रहे हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस दीपावली पर यह फिल्म रिलीज होगी। चंद्रो तोमर के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले पेट की समस्या के चलते उन्हें गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। उनकी तबीयत यहां पर ठीक हो गई, लेकिन पिछले दो दिन से वह फिर बीमार हो गई। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई, इसके चलते उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। पेट में गैस और कब्ज की समस्या है। 
विज्ञापन


विनोद कुमार का कहना है कि फिलहाल डॉक्टरों ने कई जांच कराई है, जल्द ही इनकी रिपोर्ट मिल जाएगी। जैसे ही शूटर दादी के एम्स में भर्ती होने की जानकारी परिवार और करीबियों को मिली तो जौहड़ी स्थित घर पर हाल जानने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटर दादी के ट्वीट के बाद जागा सिस्टम
शूटर दादी चंद्रो तोमर की परेशानी बढ़ रही थी। उचित इलाज नहीं मिलने के बाद उनके ट्वीटर एकाउंट से बीमारी और हेल्प के लिए एम्स, पीएमओ, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र चौधरी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत अन्य लोगों को ट्वीट किया। 

इसके बाद सिस्टम हरकत में आया। उन्हें भर्ती कर समुचित इलाज की व्यवस्था की गई। परिवार के सुमित राठी ने बताया कि गुरुवार को तबीयत में हल्का सुधार हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed