फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World Earth Day 2019, We must eliminate pollution to save the earth

विश्व पृथ्वी दिवस: आज ये संकल्प लेना जरूरी, नहीं तो आ जाएगा जीवन के अस्तित्व पर संकट

Mon, 22 Apr 2019 01:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Apr 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
World Earth Day 2019, We must eliminate pollution to save the earth
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिनोंदिन धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पानी और हवा की हो गई है। यह तस्वीर बढ़ते तापमान को मृग मरीचिका के रूप में प्रदर्शित कर रही है। जिसमें हाईवे पर पानी जैसी दिखाई दे रही चमक एक भ्रम है। यह वायुमंडलीय दबाव के कारण होने वाली प्रक्रिया है।

विज्ञापन


आज पृथ्वी दिवस है। कहीं गोष्ठी होगी तो कहीं सेमिनार में यह एक दिन चंद लोगों के बीच चर्चाओं में सिमट जाएगा। लेकिन यदि हमें पृथ्वी को बचाना है तो सभी को पर्यावरण की रक्षा का मंत्र लेना होगा। अगर हम अभी भी जागरूक नहीं हुए और बढ़ते प्रदूषण पर काबू करने के प्रयास नहीं किए तो मानव जीवन के अस्तित्व पर ही संकट आ जाएगा।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के मामले में मेरठ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और गाजियाबाद के बाद तीसरे स्थान पर है। शहर में वाहनों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। जिस कारण से वायु प्रदूषण में तेजी से इजाफा हो रहा है। आरटीओ में करीब 7.1 लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जबकि जिले में एक लाख वाहन ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों और जिलों के रजिस्ट्रेशन पर हैं। पिछले करीब 8 वर्षों में वाहनों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। करीब चार लाख वाहनों का आवागमन शहर के मुख्य स्थानों से होता है। इनके अलावा विभिन्न उद्योगों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण को बढ़ाने का जिम्मेदार है। अक्तूबर से नवंबर, दिसंबर माह में तो मेरठ और आसपास का प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ जाता है कि यहां पर दिन में ही धुंध दिखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल प्रदूषण की मार
जनपद में जल प्रदूषण की स्थिति भी बहुत खराब है। काली नदी और ऊपरी क्षेत्र से निकल रही हिंडन के कारण भी जल प्रदूषण की स्थिति खराब हो रही हो रही है। नदियों के प्रदूषण से दौराला ब्लॉक के दर्जनों गांवों का पानी खराब हो चुका है। जिनसे दर्जनों लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है।

इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला दूषित जल नदियों को प्रदूषित कर रहा है। शहर में करीब 126 औद्योगिक इकाइयां हैं, इनका असर भी प्रदूषण पर दिखाई दे रहा है। हिंडन नदी के किनारे किनौनी, छिलौरा, पांचली बुजुर्ग, कलीना, खिवाई, डालमपुर, डालूहेडा, रसूलपुर जाहिद, हर्रा, नाहली, मीरपुर जावेडा आदि गांवों के हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। इन गांवों में करीब एक हजार हैंडपंपों की जांच की गई थी। जिनमें अधिकतर हैंडपंपों का पानी सैंपलिंग में दूषित पाया गया। जिस पर इन हैंडपंपों की हत्थी निकालकर इन पर रेड निशान लगाकर लिख दिया कि इन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है।

प्रदूषण का वार सेहत पर पड़ रहा भारी
प्रदूषण सेहत पर भी भारी पड़ रहा है। बीमारियों का कारण बन रहा है। वायु प्रदूषण के लिए कार्बन मोनोक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड आदि जिम्मेदार होते हैं। ऐसे प्रदूषण से गंभीर बीमारियां हो रही हैं। मसलन, लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से फेफड़ों की बीमारी हो रही हैं, दिल के दौरे पड़ रहे हैं और डायबिटीज, अस्थमा व अल्जाइमर जैसे मर्ज हो रहे हैं। सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर का कहना है कि वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा अस्थमा का खतरा होता है। जो लोग पहले से ही अस्थमा से पीड़ित हैं, उनके लिए जहरीली हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक है। इसके कारण सांस की नली में सूजन आ जाती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ  होने लगती है। बढ़ते प्रदूषण से नाक, गले और आंखों की एलर्जी होने की आशंका रहती है। इससे छाती व गले में कंजेशन भी हो सकता है। 

लगातार बढ़ रहा आरएसपीएम
वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शहर के चौराहों की बात करें तो बेगमपुल पर वर्ष 2013 में आरएसपीएम 140 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो 2019 में बढ़कर 192.1 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पहुंच चुका है। केसरगंज में यह आंकड़ा 118.9 के मुकाबले 150.1 पहुंच चुका है। जबकि इसका मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। हवा में घुलकर सांस के जरिये शरीर में पहुंचने वाले ये महीन कण गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।

होती हैं बीमारियां
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही कहते हैं कि हवा के प्रदूषण और खास तौर से पार्टिकुलेट मैटर को सांस के साथ खींचने से पेट की कई बीमारियां होने का अंदेशा होता है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से खांसी, जुकाम, आखों में जलन, फेफड़े इंफेक्शन, सांस की बीमारी, त्वचा संबंधी परेशानियां, हृदय रोग और बालों का झड़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं।

सीएनजी वाहन जरूरी
शहर में वाहनों की संख्या बढ़ रही है। प्रदूषण रोकने के लिए सीएनजी वाहनों का प्रयोग बहुत जरूरी है। औद्योगिक इकाईयों में मॉनीटरिंग सिस्टम लगने के बाद प्रदूषण पर भी नजर रखी जा रही है। प्रदूषण से निपटने के लिए जागरूक होना जरूरी है। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed