{"_id":"5d1ae7638ebc3e3c882155a1","slug":"world-cup-2019-mayank-agarwal-from-saharanpur-will-perform-for-team-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप टीम का हिस्सा बने सहारनपुर के मयंक अग्रवाल, चोटिल विजय शंकर की जगह मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कप टीम का हिस्सा बने सहारनपुर के मयंक अग्रवाल, चोटिल विजय शंकर की जगह मिला मौका
Tue, 02 Jul 2019 10:41 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप 2019 में विजय शंकर की जगह अब मयंक अग्रवाल टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बने मयंक अग्रवाल मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। विश्वकप खेल रही भारतीय टीम में उनका चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। उनके दादा के छोटे भाई सुशील अग्रवाल का कहना है कि यह परिवार और सहारनपुर के लिए गर्व का क्षण है।
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल 1996 तक सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे, बाद में वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। उनके भाई सुशील अग्रवाल इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं, वह शहर की आवास विकास कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल 1996 तक सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे, बाद में वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए। उनके भाई सुशील अग्रवाल इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं, वह शहर की आवास विकास कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मयंक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की ओर से खेलते हैं। उनके भारतीय टीम में चयन से परिवार में खुशी की लहर है। परिचित भी परिजनों को बधाई दे रहे हैं। दादा सुशील अग्रवाल ने बताया कि उन्हें मंयक पर पूरा भरोसा था, वह क्रिकेट में नाम कमाएगा।